भागलपुर, जून 21 -- आजमनगर, कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट शनिवार की रात्रि मेघ गर्जन तथा ठनका के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जिनका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में अलग-अलग जगह पर हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बैरिया चांदपुर गांव के लोग महानंदा नदी में मछली मारने के लिए शनिवार की रात्रि आए थे। मेघ गर्जन तथा ठनका के चपेट में आने से बैरिया चांदपुर निवासी मोहम्मद साबिर 35 वर्ष पिता मोहम्मद राबुल की मछली मारने के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। जबकि झुंड में मछली मार रहे आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद अमजद 24 वर्ष मोहम्मद दिलबर 37 वर्ष मोहम्मद शमी आलम 30 वर्ष मोहम्मद फैजान आलम 28 वर्ष मोहम्मद तौसीफ राजा 21 वर्ष सहित आधा दर्जन से...