अररिया, जनवरी 27 -- कटिहार, एक संवाददाता ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला को लेकर रेल पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घायल महिला को रेल पुलिस सदर अस्पताल तो लेकर पहुंची, लेकिन वहां उसे लावारिस की तरह छोड़कर रेल पुलिसकर्मी मौके से नदारद हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोग और मरीजों के परिजन हैरान रह गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला की हालत नाजुक थी और वह बार-बार होश में नहीं आ रही थी। ऐसे में उसे अस्पताल में अकेला छोड़कर चले जाना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। लोगों का कहना है कि घायल महिला जब तक पूर्ण रूप से होश में नहीं आ जाती और उसके परिजन मौके पर नहीं पहुंच जाते, तब तक रेल पुलिस को उसकी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहना चाहिए था। अस्पताल ...