अररिया, जनवरी 6 -- समेली, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत छोहार पंचायत के बरंडी नदी के तट पर पौष पुर्णिमा में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसका समापन माता रानी के जयकारों के साथ सैकड़ो श्रद्धालु व ग्रामीणों ने भाव भीनी विदाई कर मूर्ति विसर्जन किया।यह मेला क्षेत्रीय लोगों का श्रद्धा व आस्था का केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि सुर्योदय से पूर्व नदी में स्नान कर बरंडी तट के मेला स्थल पर स्थापित कौशल्या माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना से सब कष्टों का निवारण होता है। पोठिया से सटे कोसी नदी तट पर गद्दी मेला इलाके का प्रसिद्ध मेला हुआ करता था। जहां दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे।परन्तु नदी के सूख जाने पर यह मेला विलुप्त हो गया। इसी मेले को जीवंत रूप देने हेतु वर्ष 2014 में मुरादपुर पंचायत के राजकुमार मंडल एवं छोहार के उ...