भागलपुर, मार्च 18 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत इंदिराग्राम में मंगलवार की देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई। घटना को लेकर गांव में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने पुलिस पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इसे मामूली विवाद बताया है। ग्रामीण हुशैनी मंडल ने बताया कि वे मंदिर में ताला लगाकर लौट रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं लोहनी देवी ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे बैठे रहने के दौरान पुलिस ने अचानक उन्हें पीटना शुरू कर दिया।महिला का आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांव में आए एक मेहमान को शराब पीने के आरोप में पकड़ लिया था। इस पर ग्रामीणों ने उसे छोड़ देने की मांग की। इसी दौरान लोगों ने उक्त व्यक्ति को पुलिस क...