भागलपुर, अप्रैल 5 -- मनिहारी। चौथे दिन रविवार को भी मनिहारी लालबथानी के बीच नाव का परिचालन ठप रहा । यात्री घाट पर मौजूद राजस्व कर्मचारी से नाव परिचालन की बात पुछ कर मायूस होकर बैरंग लौट रहे थे । कुछ नाविक चोरी चुपके प्रशासन से आंख छुपा कर यात्रियो से एक की जगह तीन किराया लेकर लालबथानी के लिए नाव ले जा रहे थे । हालांकि राजस्व कर्मचारी सदानंद मंडल पुरी तत्परता से कड़ी धुप का वगैर परवाह किये गंगा घाट पर नाविको पर अपनी दबिश बनाये हुए थे । मालुम हो की मनिहारी से झारखंड के साहिबगंज जिले का बेटी रोटी का रिस्ता है । हर दिन पांच हजार से अधिक लोगो का इस पार उस पार आना जाना होता है । इस परिस्थिति मे अंतरराज्यीय फेरी सेवा के जहाजो के साथ साथ चौदह घाट समुह के नावों का अचानक परिचालन बंद हो जाने से लोगो पर नकारात्मक असर हो रहा है । यात्रियो के कठिनाई को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.