भागलपुर, दिसम्बर 14 -- कटिहार। पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। सहायक थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 1193/25 (चोरी) के अभियुक्त दीपक सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से चोरी के दो चांदी जैसे अंगूठी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। सहायक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त इलाके में सक्रिय है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अभियुक्त को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। बताया गया कि अभियुक्त दीपक सहनी पर पूर्व में भी चोरी से जुड़े आरोप रहे हैं। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.