भागलपुर, मई 23 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट मई के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख होता जा रहा है। शनिवार की सुबह हल्के धूल भरे धुंध और बादलों की आवाजाही के बीच दिन की शुरुआत जरूर अपेक्षाकृत राहत भरी रही। लेकिन जैसे सूरज चढ़ा उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जिले में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जिले में दो दिनों तक हीट वेव की रहेगी स्थिति, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...