भागलपुर, अप्रैल 15 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी लालगंज पंचायत के लाभा सह लालगंज गांव के सार्वजनिक राधा कृष्ण मंदिर के प्रागंण से बुधवार को पहली बैशाखी के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण चरक पूजा एवं चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के आयोजन को लेकर कन्याओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। उक्त कलश शोभायात्रा यात्रा को परिभ्रमण हेतु उत्तरी लालगंज पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी शिव कुमार साह ने फीता काट कर रवाना किया।शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा धार्मिक गीतों की प्रस्तुति की गई। धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं अन्य श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्रीराम और जय हनुमान का जयकारे लगाए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- लालगंज में भगवान सूर्य और काल भैरव प्राण प्रति...