भागलपुर, अप्रैल 15 -- कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता और लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोप में एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि जिला बल के निलंबित सिपाही उतीश कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। एसपी ने बताया कि सिपाही के विरुद्ध नालंदा महिला थाना कांड संख्या 79/2021 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। इसके अलावा मुंगेर जिले के हेमजापुर (धरहरा) थाना कांड संख्या 205/2022 में भी उनके खिलाफ संगीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन मामलों में भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के साथ-साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत भी आरोप शामिल हैं।इन गंभीर आरोपों को देखते हुए कटिहार जिल...