भागलपुर, अगस्त 10 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट सोमवारी व्रत के लिए गंगाजल लेने व गंगा स्नान करने बाइक से निकले दो युवकों की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच-81 पर डूमर के पास सोमवार की करीब सुबह 6 बजे चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्णिया जिले के गढ़वी गढ़-बनैली कस्बा निवासी नीतीश कुमार (20) की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार प्रिंस कुमार (16)गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार नीतीश कुमार अपने गांव के ही प्रिंस कुमार के साथ गंगा स्नान और गंगाजल लेने काढ़ागोला जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : गंगाजल लेने निकले युवक की हादसे में मौत, साथी गंभीर दोनों सोमवारी व्रत को लेकर गंगाजल लेने निकले थे। इसी दौरान डूमर के पास अ...