भागलपुर, मई 17 -- प्राणपुर से अजय कुमार प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद तारिक अनवर ने लोगो की समस्याएं सुनी। सांसद श्री अनवर उत्तरी लालगंज पंचायत के महादेवपुर स्कूल में भी स्थानीय लोगो की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने कहा कि महादेवपुर स्कूल में करीब एक हजार से अधिक बच्चे पढ़ते है। बच्चे के अनुपात यहां कमरे की काफी कमी है। वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि लाभा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक की सड़क काफी जर्जर है।इस पर उन्होने कहा कि रेलवे के सम्बंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा। वही लोगो ने सांसद को बताया कि लाभा से झौआ तक महानंदा तटबंध पर बनी सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है। तटबंध से लोगो का चलना दूभर हो गया है। सांसद ने कहा कि छह महीने पूर्व ही विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस विषय मे बात हुई थी।तटबंध की अविलम्ब मर...