भागलपुर, जून 5 -- कटिहार से रमन की रिपोर्ट कोढ़ा के फुलवरिया पंचायत के पांचवा चौक से सेमापुरी को जोड़ने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क में रज्जीगंज पचमा निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन पार करने में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आने जाने में विवश हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संवेदक की लापरवाही से यह स्थिति उत्पन्न होने की बात कही है। ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत गंगा दार्जिलिंग से ज्यादा सड़क से गरीब 9 किलोमीटर लंबी सड़क का प्राकलन राशि 18 करोड़ 92 लाख बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण में कांग्रेस के युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष मुरारी कुमार दास ने कहा कि संवेदक के द्वारा सही तरीके से डायवर्सन नहीं दिया। डायवर्सन में एक पाइप दिया था जो टूटकर बिखर गया है। पानी के बहाव की वजह से स्कूली छात्र-छात्रा, किसान, मजदू...