भागलपुर, सितम्बर 25 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड की जीवछपुर पंचायत के वार्ड 08 में मंगलवार अहले सुबह एक व्यक्ति ने अपने हो चचेरे भाइयों के परिवार पर हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।जिस घटना में गंभीर रूप से घायल अशोक मुखिया (50) की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। घटना में किशुनदेव मुखिया (70) और गीता देवी (45) भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। अशोक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को जीवछपुर के समीप एसएच-91 को बांस-बल्ले लगाकर जाम कर दिया। करीब 20 मिनट तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। बाद में भीमपुर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने पर जाम समाप्त कराया गया। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने घर में सोए हुए थे। उनके ससुर नागो मुखिया उर्फ किशुनदेव...