कटिहार: कुलीपाड़ा में बाइक सवार बदमाशों का दुस्साहस, महिला के गले से दो लाख की चेन झपटी
भागलपुर, मई 27 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। कुलीपाड़ा के समीप दिनदहाड़े दो बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो रिक्शा से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता के अनुसार छीनी गई सोने की चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार ड्राइवर टोला निवासी मुनमुन राय ने नगर थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई से कटिहार अपने घर आई थी। इसी दौरान वह एक रिश्तेदार से मुलाकात कर ऑटो रिक्शा से अपने घर ड्राइवर टोला लौट रही थी। जैसे ही ऑटो कुलीपाड़ा के समीप पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आए और अचानक उसके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.