भागलपुर, जून 14 -- फलका, कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव में एक युवक के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने में आया है।पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है।वहीं पुलिस शिकायत किये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट चुके थे।

घटना का विवरण पीड़ित फुलडोभी निवासी अजमाबुल हक ने थाना में दिए आवेदन में जिक्र किया है कि वे काम पर जाने के लिए घर से निकला था।इसी दौरान गांव के ही रंजीत कुमार ने उसे रास्ते में रोककर अपना खाद दुकान पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और विरोध करने पर मारपीट की किया।पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उनका गला दबाया तथा भविष्य में किसी का काम करने पर जान से मारने की धमकी दिया। आवेदन में यह भी उल्...