कटिहार: कागजों के बोझ से मुक्ति, अब डिजिटल होगी निबंधन प्रक्रिया
भागलपुर, अगस्त 19 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि। अब जमीन-जायदाद के निबंधन के लिए कागजों का ढेर संभालने की जरूरत नहीं होगी। बिहार में निबंधन प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने चरणबद्ध तरीके से शुरू की गई पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को 17 अगस्त से राज्य के शेष सभी निबंधन कार्यालयों में भी लागू कर दिया है। नई व्यवस्था में निबंधन कराने वाले पक्षकारों को दस्तावेज से जुड़ी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। इसमें संपत्ति का विवरण, नजरी नक्शा, पक्षकारों और गवाहों की तस्वीर सहित अन्य जरूरी जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज होगी। यह भी पढ़ें- Siwan News जिला निबंधन समेत चार अवर निबंधन कार्यालय पूरी तरह पेपरलेस पहचान की सुरक्षा के लिए आधार ई-केवाईसी के माध्यम से दस्तावेजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.