भागलपुर, सितम्बर 1 -- सेमापुर, संवाद सूत्र। बरारी थाना क्षेत्र के बरेटा पंचायत अंतर्गत लाइन पार बरेटा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दुर्गा मंदिर के समीप आरसीसी कलभट के पास 43 वर्षीय मज्जू मंसूरी का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा है। सूचना मिलते ही बरारी थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारी राजनेता कुमार, कौशल कुमार एवं आलोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर-2 एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

घटनास्थल और पुलिस कार्रवाई पुलिस ने घटनास्थल को ...