भागलपुर, अप्रैल 8 -- कटिहार से चन्दन की रिपोर्ट कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर मीडिया को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के पांच मंडलों में कटिहार रेल मंडल सबसे महत्वपूर्ण है और इसे नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे का एंट्री प्वाइंट माना जाता है।महाप्रबंधक ने बताया कि कटिहार मंडल के अंतर्गत आने वाला चिकन नेक रेल रूट राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी बेहद अहम है। वर्तमान में इस रूट पर केवल दो रेल लाइनें हैं, जिससे पूर्वोत्तर के 10 राज्यों में यात्री और माल परिवहन में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस रूट को तीसरी और चौथी लाइन से जोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मालदा से लेकर न्यू जलपाईगु...