भागलपुर, फरवरी 28 -- कटिहार, एक संवाददाता बलिया बेलौन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.3 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में शराब तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलिया बेलौन थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति टेम्पो से फुलवनी चौक की ओर अवैध विदेशी शराब लेकर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने फुलवनी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक टेम्पो पर सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मो. मुजफ्फर निवासी लसनपुर, थाना डगरुआ, जिला पूर्णिया बताया। त...