भागलपुर, मार्च 11 -- कटिहार, एक संवाददाता। सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका इलाके में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजू राय के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महनार नया गांव निवासी दामोदर राय का पुत्र था। परिजनों ने मामले को हत्या बताया है। बताया जाता है कि राजू भेड़िया रहिका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल विंग के सेकेंड ईयर का छात्र था। वह पिछले डेढ़ वर्ष से सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका वार्ड संख्या एक निवासी अवधेश कुमार सिंह के किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।मृतक के पिता दामोदर राय ने बताया कि राजू दो मार्च को होली की छुट्टी में घर आया था और छह मार्च को वापस कटिहार लौट गया था। घटना से करीब 24 घंटे पहले सोमवार देर शाम उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.