कटिहार: कटिहार में अधिकांश नदियों का जलस्तर बढ़ा, सभी गेज स्थलों पर स्थिति सामान्य
भागलपुर, जुलाई 11 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट जिले की विभिन्न नदियों के जलस्तर में बीते 12 घंटों के दौरान अधिकांश गेज स्थलों पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी स्थान पर नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर या खतरे के निशान के करीब नहीं पहुंचा है और किसी भी तटबंध को पानी नहीं छू रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी गेज रिपोर्ट के अनुसार स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। महानंदा नदी के झौआ गेज पर जलस्तर 29.97 मीटर से बढ़कर 30.17 मीटर, बहरखाल में 29.47 से 29.69 मीटर, आजमनगर में 27.92 से 28.11 मीटर, धबौल में 27.12 से 27.32 मीटर, कुरसेल में 30.15 से 30.38 मीटर, दुर्गापुर में 26.73 से 26.91 मीटर तथा गोविंदपुर में 24.18 से 24.45 मीटर दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- बाढ-कटाव -मरघा के पास गंगा का कटाव जारी, खेतिहर जमीन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.