भागलपुर, जून 7 -- कटिहार से चंदन कुमार रेलवे सुरक्षा बल पूर्व ने ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) कैटेनरी तार चोरी मामले का सफल उद्भेदन करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी की गई रेलवे संपत्ति खरीदने वाला एक रिसीवर भी शामिल है। आरपीएफ पोस्ट में 16 मई के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान शनिवार को उपनिरीक्षक बाबलू कुमार ने निरीक्षक विक्रम के नेतृत्व में आरपीएफ टीम के साथ दहरिया भट्टा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने 16 मई की रात कटिहार-मनिहारी रेलखंड के बीच ओएचई कैटेनरी तार की चोरी की थी। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर आरपीएफ टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से एक रिसीवर को भी गिरफ्तार किया। वह शिव मंदिर चौक स्थित आभूषण एवं बर्तन की दुकान संचालित करता है। छापेमारी क...