कटिहार: एम्बुलेंस बनी शराब तस्करी का सवारी वाहन, 396 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 1 -- कटिहार, एक संवाददाता। शराब तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अब एम्बुलेंस को ही तस्करी का जरिया बना लिया, लेकिन रोशना थाना पुलिस की सतर्कता ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। एसपी परिचय कुमार कुमार ने बताया कि महानंदा चेकपोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक एम्बुलेंस से 396.12 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस की कार्यवाही पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात रोशना थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से एक एम्बुलेंस में भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने महानंदा चेकपोस्ट के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एम्बुलेंस को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही वाहन सवार व्यक्ति भागने लगा, लेकिन जवानों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.