भागलपुर, फरवरी 17 -- समेली, एक संवाददाता। मलहरिया पंचायत के बखरी तिवारी टोला, वार्ड संख्या-13 में बीती मध्य रात्री आग लगने से रामजीवन महतो का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में घर में बंधी तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। जबकि कपड़ा, अनाज, बर्तन, फर्नीचर और नगदी नष्ट हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुषुप्तावस्था में अचानक आग भड़क उठी। शोर सुनकर रामजीवन महतो घर से बाहर निकले तो देखा कि आग पूरे घर में फैल चुकी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था। घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि रोशन मंडल, मुखिया राजकुमार भारती पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। जिला परिषद प्रतिनिधि ने निजी कोष से सूखा राशन उपलब्ध कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.