भागलपुर, मार्च 27 -- कटिहार। जिले में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर से लेकर गांव तक का वातावरण भक्तिमय हो उठा। हर और जय श्री राम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी रही और लोगों ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने महावीरी ध्वज अर्पित कर अपनी आस्था प्रकट की। मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...