भागलपुर, जून 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खरीफ मौसम की खेती को बेहतर बनाने और किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में जिला कृषि विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। आगामी 8 जून को जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए सभा कक्ष में जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के कृषि वैज्ञानिक, कृषि पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान और कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। कृषि विभाग के अनुसार खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, मौसम की चुनौतियों से निपटने तथा आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को धान, मक्का, दलहन और तिलहन फसलों की उन्नत खेती, गुणवत्तापूर्ण बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग ...