भागलपुर, मार्च 15 -- आजमनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत चौलहर पंचायत स्थित पशु क्रूरता निवारण समिति (एसपीसीए) की गोशाला में पशुओं की देखभाल में लापरवाही और अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में आजमनगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार द्वारा थाना में खुद के बयान पर मामला दर्ज कराया है। आजमनगर थाने में दर्ज मामले में बताया गया है कि 13 मार्च 2026 की रात जिला आसूचना इकाई से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पंचायत चौलहर के ग्राम बैरिया-चौलहर वार्ड संख्या 6 स्थित एसपीसीए गोशाला का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोशाला का मुख्य द्वार बंद पाया गया और कई पशु खुले आसमान के नीचे बंधे हुए मिले। पशुओं के चारे और देखभाल की समुचित व्यवस्था भी नहीं दिखी। निरीक्षण के दौरान गोशाला में कुल 115 पशु पाए गए, जिनमें भैंस, भैंस के बछड़े, गाय तथा गाय के छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.