भागलपुर, मई 24 -- कटिहार से रमण कर्ण की रिपोर्ट शनिवार रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं ने शहर की व्यवस्था पूरी तरह हिला दी। सबसे ज्यादा नुकसान बिजली विभाग को उठाना पड़ा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली के पोल टूटने और झुकने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मिर्चाईबारी मुख्य सड़क पर हनुमान मंदिर के सामने देर रात एक बड़ा बिजली ट्रांसफार्मर अचानक गिर पड़ा। ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी एक बुलेट बाइक और एक टोटो क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आंधी-पानी का असर कोठा क्षेत्र में भी देखने को मिला, जहां 33 केवी लाइन के कई पोल गिर गए।इसके कारण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। तेजा टोला, मिर्चाईबारी समेत शहर के कई ...