भागलपुर, मार्च 18 -- कटिहार, एक संवाददाता। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि तेलता थाना पुलिस ने शराब मामले में कदवा के आरोपी गोविंद भारती को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं, कोढ़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त सह महेशपुर निवासी जितेंद्र चौरसिया उर्फ हैप्पी चौरसिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.