भागलपुर, मई 7 -- कटिहार से ओम प्रकाश अम्बुज की रिपोर्ट कटिहार। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने लगा है। अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में करीब 70 फ़ीसदी बादल छाए रहने तथा जिले के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को तेज धूप से कुछ राहत जरूर मिलेगी लेकिन पुरवा हवा के प्रभाव से उमस बढ़ने के आसार हैं। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा। देर रात तक करीब 9.3 एमएम बारिश होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...