भागलपुर, फरवरी 7 -- मनिहारी। बरारी थाना क्षेत्र के सुरजापुर वार्ड पंद्रह निवासी 25 वर्षीय युवक विनायक पंडित ने प्रेमिका के घर कुमारीपुर मे फांसी का फंदा से झुलकर खुद खुशी कर लिया है । घटना शुक्रवार की देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की गहराई से जांच मे जुट गए हैं । घटना स्थल पर प्रेमिका आरती ने पुलिस को बताई कि मृतक युवक विनायक से तीन वर्षो से मोबाइल पर बात होती थी । प्रेमी विनायक प्रेमिका आरती के प्यार मे दिवाना हो गया था । दोनो प्रेमी युगल फोन पर आपस मे बात किया करते थे, और आरती के इशारे पर बरारी से मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत के वार्ड 13 पहुंच जाते थे । आरती ने बताया कि शुक्रवार की रात इनके पति रोमित पंड...