अयोध्या, मई 22 -- तारुन। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा पडेलवा में अवैध रूप से कटिया तार लगाकर सिंचाई के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने नामजद दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित किसान राज कुमार सिंह का आरोप है कि गांव के नौमी प्रसाद व दान बहादुर अवैध तरीके से उनके खेत से कटिया लगाकर खेत की फसलों की सिंचाई कर रहे है। 20 मई को बेटा प्रमोद कुमार खेत गया हुआ था। उसी दौरान वह बिजली की करंट की चपेट में आने से बच गया। जब उसने बिजली के तार को खेत से हटाने को कहा तो दोनो लोग गाली- गलौज देते हुए आमदा फौजदारी हो गए। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...