लखनऊ, अप्रैल 25 -- बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शनिवार को सरोजनीनगर, आशियाना, दुबग्गा, चौपटिया और नूरबाड़ी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 लोग बिजली चोरी में पकड़े गए। अमौसी जोन में 09 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर सीधे बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि श्याम नई, सुरेश चन्द्र मौर्या, राजेंद्र यादव, राजा खान, राकेश शर्मा, रफीक, शहजादे, ज्योति और ओमवती के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच में सभी के घरों में कटिया लगाकर एसी-कूलर चल रहे थे। वहीं लखनऊ सेंट्रल जोन के चौपटिया और नूरबाड़ी इलाकों में भी विजिलेंस टीम ने सुबह छापेमारी की। इस दौरान 43 परिसरों की जांच में 06 स्थानों पर बिजली चोरी पाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...