लखनऊ, मई 26 -- बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लेसा ने सोमवार को सआदतगंज, अपट्रॉन, गऊघाट सहित कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच में कई घरों में कटिया लगाकर एसी-कूलर चलते हुए पाये गये, लेकिन टीम को देखते ही लोग घरों की छत व छज्जों से कटिया हटाने लगे। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने पोल से सभी के कनेक्शन काट दिए। विभाग ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि लोगों को बिजली चोरी न करने की हिदायद भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...