कटिया कम्युनिटी हॉल में वित्तीय शिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
रामगढ़, जून 4 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। कटिया कम्युनिटी हॉल में गुरुवार को राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से वित्तीय शिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो ने की। पंचायत क्षेत्र के नागरिकों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ सुलेखा पूर्णिमा ने लोगों को वर्कशॉप में डिजिटल वित्तीय सुरक्षा मोबाइल हैकिंग, अकाउंट से पैसा चोरी और इनसे जुड़े अपराध से बचाव के उपाय की जानकारी दी। मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि आज सभी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। एपीके फाइल के द्वारा लोगों के मोबाइल हैक कर लिया जा रहा है। लोगों के अकाउंट से पैसा गायब हो जा रहा है। इसलिए सभी सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है कि आप अपना मोबाइल कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। साथी ही लोगों को यह भी बतलाया गया कि अगर आपका मोबाइल हैक हो जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.