लखनऊ, मई 10 -- उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वॉर तेज हो गई है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए पोस्टरों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बंगला बाजार और पुरानी जेल रोड इलाके में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स में अखिलेश यादव को 'कटियाबाज' बताया गया है। साथ ही सपा पर बिजली सप्लाई में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है।अखिलेश की फोटो के साथ लिखा 'कटियाबाज' पोस्टरों में 'रमजान में बिजली फुल, दिवाली पर बिजली गुल' जैसे पुराने नारों का जिक्र करते हुए सपा शासनकाल पर निशाना साधा गया है। इसके अलावा आजम खान और शफीकुर रहमान बर्क का नाम लेते हुए उन्हें 'बिजली चोर' तक बताया गया है। होर्डिंग्स में बिजली चोरी से जुड़े पुराने मामलों और नेताओं के विवादित बयानों को मीडिया रिपोर्ट्स की हेडलाइन जैसी ...