कटिहार, फरवरी 6 -- कटिहार, वरीय संवाददाता गंगा नदी के तीव्र कटाव से जूझ रहे कटिहार जिले के कुरसेला, बरारी और मानिहारी प्रखंडों की गंभीर स्थिति को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि गंगा के लगातार हो रहे कटाव से जिले के दर्जनों गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है और लाखों लोग विस्थापन के कगार पर हैं। सांसद ने बताया कि कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी, दक्षिणी मुरादपुर, पूर्वी गुरादपुर, जरलाही, शेरमारी, चंय टोला, कटरिया, सहनी टोला, पत्थर टोला, खेरिया, बालू टोला सहित दर्जनों गांव गंगा के तट से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। इन गांवों की आबादी करीब 90 हजार से 1.10 लाख के बीच है, जहां हर साल उपजाऊ कृषि भूमि, घर और सार्वजनिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.