छपरा, मई 21 -- मकेर प्रखंड के हैजलपुर गांव स्थित गंडक नदी में चल रहा कार्य मकेर (सारण), एक संवाददाता। मकेर प्रखंड के हैजलपुर गांव स्थित गंडक नदी में चल रहे कटाव रोधी कार्य के दौरान मंगलवार को डूबे मजदूर संजय कुमार का शव बुधवार देर रात एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर नदी से मिला। यह भी पढ़ें- दोस्तों संग बूढ़ी गंडक में नहाने गए युवक की डूबने से मौतशव मिलने की सूचना शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके दादा परशुराम मंडल गांव से आए लोगों के साथ अपने घर ले गए। दादा ने बताया कि संजय कुमार ग्रामीण रामेश्वर मंडल का इकलौता पुत्र था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में वृद्ध द...