खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के उत्तर माड़र पंचायत के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बड़ी मां कात्यायनी स्थान के निकट बागमती नदी के कटाव का रविवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बागमती नदी के बढ़ते कटाव से उत्पन्न खतरे का जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि बागमती नदी के लगातार हो रहे कटाव के कारण इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के शक्तिपीठ का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। अगर समय रहते कटाव पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह पवित्र स्थल गंभीर खतरे में आ सकता है। विधायक बबलू मं...