सिद्धार्थ, अप्रैल 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम महरथा एवं बैजनथा में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का गहनता से जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति देखी और उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव की समस्या गंभीर हो सकती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.