कटाव पीड़ितों के गांव पहुंचे, कहा- 70 परिवारों को जल्द बसाया जाएगा
किशनगंज, मार्च 23 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के विभिन्न कटाव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सपटिया और गोगरिया सहित कई गांवों का निरीक्षण किया। मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कटाव से हो रही परेशानियों की जानकारी दी। भोलामारा ग्राम पंचायत के समिति सदस्य आदित्य कुमार गणेश ने बताया कि विधायक श्री अग्रवाल ने क्षेत्र में हो रहे कटाव की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने की बात कही।निरीक्षण के दौरान विधायक अग्रवाल ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के साथ-साथ क्षेत्र में एक स्कूल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.