दरभंगा, अप्रैल 4 -- गौड़ाबौराम। जल संसाधन विभाग की उड़नदस्ता टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को यहां पश्चिमी कोसी तटबंध का औचक निरीक्षण किया तथा करोड़ों रुपये की लागत से तटबंध क्षेत्र में कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्यों की जांच की। जलसंसाधन विभाग की आंतरिक निगरानी शाखा की उड़नदस्ता टीम के सदस्यगण सर्वप्रथम पश्चिमी कोसी तटबंध के 32 किलोमीटर बिंदु पर तटबंध की सुरक्षा के लिए ठीकेदार द्वारा लगाये जा रहे जियो ट्यूब स्टड का निरीक्षण किया जहां दस जियो ट्यूब स्टड निर्माण के जगह अबतक मात्र तीन जियो ट्यूब स्टड हीं लगाये गए थे। टीम के सदस्यों ने जियो ट्यूब स्टड के निर्माण कार्यों में शिथिलता पर भारी असंतोष जाहिर किया। जलसंसाधन विभाग की उड़नदस्ता दल के सदस्यगण पश्चिमी कोसी तटबंध के 35.800 किलोमीटर बिंदु, 39.75 किलोमीटर बिंदु और 40.955 किलोमीटर बिंदु स्थित टी ...