खगडि़या, अप्रैल 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत में कोसी कटाव पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए कटाव निरोधक कार्य शुरू नहीं किए जाने से इससे प्रभावित होने गांव के लोगों में दहशत हैं। उल्लेखनीय है कि पंचायत के वार्ड नंबर एक डुमरी दुर्गा स्थान, वार्ड नंबर तीन डुमरी महादलित टोला, वार्ड नंबर चार ढांढ़ी मुस्लिम टोला, वार्ड नंबर आठ नवटोलिया बासा पचाठ, वार्ड नंबर ग्यारह पचाठ एवं वार्ड नंबर बारह मुनि टोला कोसी किनारे पर स्थित है। इन जगहों पर कोसी का कटाव भी गत पैंतीस वर्षों से ज्यादा दिनों से हो रहा है। कोसी कटाव पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए विभागीय स्तर पर कुछ वर्ष पहले करोड़ों रुपये के लागत से कटाव निरोधक कार्य करवाया गया था था। यह भी पढ़ें- बाघमरवा व कटहा खंधा के ध्वस्त पुल का जेई ने किया निरीक्षण लेकिन कार्य में अनियमितता बरतने एव...