छपरा, मई 28 -- मकेर। प्रखंड के हैजलपुर स्थित गंडक नदी में चल रहे कटावरोधी कार्य के दौरान एक मजदूर ने अवर प्रमंडल पदाधिकारी और जूनियर इंजीनियर पर मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और मजदूरी का पैसा छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद कटावरोधी कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे कटाव प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हैजलपुर गांव निवासी श्रीभगवान मांझी के पुत्र विजय मांझी ने स्थानीय थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह गंडक नदी किनारे कटावरोधी कार्य में बोरे में बालू भरने का काम कर रहा था। इस दौरान अवर प्रमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार और जेई अनूप कुमार वहां पहुंचे और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- बाढ़ कटाव स्थल पर अवर प्रमंड...