पाकुड़, मार्च 13 -- पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत महीनों से अंधेरे में डूबे कटालदिघी गांव के लोगों के घरों में आखिरकार फिर से रोशनी लौट आई। झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी के पहल और सक्रिय प्रयास से शुक्रवार को गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। जानकारी के अनुसार कटालदिघी गांव का ट्रांसफार्मर करीब एक महीने से खराब पड़ा था, जिसके कारण पूरे गांव के लोग परेशानियों का सामना कर रहे थे। रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के कामकाज तक प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने जब अपनी समस्या झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी तक पहुंचाई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। उनकी पहल और प्रयास का ही परिणा...