बिहारशरीफ, मार्च 20 -- कटारी मोड़ पर चाय की झोपड़ी जलायी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - गगौर रोड में कटारी मोड़ के समीप एक नास्ते और चाय की झोपड़ी में बदमाशों ने आग लगा दी। घटना में दुकान में रखा सारा समान व झोपड़ी जलकर राख हो गयी। झोपड़ी कटारी गांव के चंदन कुमार की थी। बताया जाता है कि गरीब व्यक्ति का रोजी रोटी इसी झोपड़ी पर आश्रित था। शरारती तत्वों ने आग लगाकर झोपड़ी जला डाली। कोरमा थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...