काशीपुर, जनवरी 28 -- जसपुर। ग्राम मंडुवाखेड़ा के कटारमल मंदिर के विशाल भंडारे में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्वालुओं ने प्रार्थनाएं भी की। बुधवार को काशीपुर निवासी कपिल चौधरी एवं सविता सिंह ने मंदिर में विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ हवन कर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। भंडारे में स्थानीय लोगों के अलावा यूपी के मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर के भी श्रद्धालु शामिल रहे। यहां रामपाल चौधरी, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, जगत सिंह, चंद्रपाल सिंह, शरद चौधरी, कुलदीप सिंह, शोभा देवी, सरिता, प्रीति, रानी, प्रमोद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.