बलरामपुर, जुलाई 8 -- हर्रैया सतघरवा। टेढ़ीप्रास ग्राम पंचायत के चिरौंजीपुर डफालीपुरवा के पास नेपाल से आने वाले पहाड़ी नाले में उफान से कटान तेज हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार हर वर्ष सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि कटकर रेत में तब्दील हो जाती है। इस बार कटान नजीब उल्ला और जमील के घरों से करीब 20 मीटर की दूरी तक पहुंच गया है। खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल कटान रोकने और सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...