उन्नाव, जून 27 -- उन्नाव। फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के शिवराजपुर-दबौली मार्ग पर गंगा की मुख्य धारा से हुए कटान से अवरुद्ध मार्ग का डीएम घनश्याम मीना ने निरीक्षण किया। आपात स्थिति में राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने से सड़क कटान के निर्माण के लिए बनाई गई कार्ययोजना, बोल्डर से तटबंध का निर्माण व आपात स्थिति पैदा होने पर विस्थापित परिवारों के लिए राहत शिविर समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध व प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को प्राथमिकता व गंभीरता के साथ शीघ्र ही बेहतर कार्य योजना बनाकर शुरू करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- पुल बन जाने के बाद रुकने लगा पानी, नाराज लोगों का प्रदर्शन एसडीएम बांगरमऊ से कहा कि राजस्व टीम से सर्वे करा लिया जाए, जो गांव...