चंदौली, मार्च 12 -- कमलापुर। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव गंगा कटान का दंश झेल रहे हैं। धानापुर विकास खंड के पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर महुजी गांव तक गंगा कटान हो रहा है। जिससे किसानों की जमीन गंगा में हर साल बाढ़ बारिश में समा रही है। हालांकि महुंजी और गुरैनी में पत्थर का बोल्डर लगाया जा रहा है लेकिन सही तरीके से कार्य नहीं कराया जा रहा है। आरोप है कि इस कार्य में अवमुक्त धन का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। महुजी गांव में गंगा कटान रोकने को लिए चल रहे कार्य को सही ढंग से कराया गया जाता तो दोनों गांव कटान से मुक्ति मिल जाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.